टीम प्रहरी निगम नगर निवेश ने जोन 10 क्षेत्र के भिन्न मुख्य मार्गो में अवैध बैनर पोस्टर हटाये
रायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है।
इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 10 की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के अंतर्गत भिन्न मुख्य मार्गो में मार्ग विभाजकों, चौक- चौराहों, विद्युत पोलों में लगाए गए अवैध बैनर पोस्टर जप्त कर हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Leave A Comment