निगम जोन 10 ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर महिलाओं द्वारा सुन्दर रंगोली उकेरकर दी जीवनी की जानकारी
रायपुर/राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती दिनांक 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी और जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन क्रमांक 10 की टीम द्वारा आज जोन 10 के अंतर्गत श्रीजी कल्पतरु कॉलोनी अमलीडीह में महिलाओं के सहयोग से देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर सुन्दर रंगोली उकेरकर उनकी जीवनी से आमजनों को जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक shr यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में दी गयी.
Leave A Comment