डीडी नगर में युवक से मोबाइल फोन की लूट
- घर के पास टहल रहे युवक से दोपहिया सवार लुटेरे ने छीना आईफोन
रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय (डी डी नगर) में बुधवार की रात्रि एक युवक से अज्ञात वाहन चालक ने मोबाइल फोन लूट लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 9.15 के करीब अप्पू स्वीट्स से केंद्रीय भू जल सर्वेक्षण ऑफिस के रास्ते में हुई है। लोकमान्य सोसायटी रोहिणीपुरम रायपुर निवासी वैदुर्य निगम अपने घर के आसपास पैदल टहल रहे थे, उसी समय भू जल सर्वेक्षण ऑफिस के सामने एक सफेद रंग की स्कूटर में सवार मुंह में कपड़ा बांधे एक व्यक्ति ने वैदुर्य निगम के हाथ से आई फोन छीना और तेजी से डंगनिया की ओर जाने वाले रास्ते पर भाग निकला। वैदुर्य ने कुछ दूर दौड़ कर उसका पीछा किया और चौपाटी के आस पास के लोगों ने भी रालास इंक्लेव तक लुटेरे का पीछा भी किया , लेकिन वो तेजी से भाग गया। वैदुर्य निगम के परिवार वालों ने तत्काल घटना की लिखित सूचना डी डी नगर थाने में दी।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 9.10 बजे टाटीबंध निवासी ओमप्रकाश साहू से भी डी डी नगर सेक्टर 1 के पास मोबाइल फोन लूट की घटना हुई है। उन्होंने भी थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। एक ही कॉलोंनी में कुछ अंतराल में घटित इन दो घटनाओं से साबित होता है कि शहर में इस प्रकार के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
Leave A Comment