घर पर भरपूर ऑक्सीजन के लिए लगाएं कौन से पौधे जो देंगे आपको आक्सीजन
- संगोष्ठीः महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति कर रही ज्ञानवर्धक आयोजन
रायपुर। घर में गार्डनिंग कर रहे हैं, वो भी खूबसूरत पौधों और फूलों के साथ। तो महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में गुरुवार की शाम छह बजे आयोजित संगोष्ठी आप के लिए ही है। संगोष्ठी में कृषि विश्व विद्यालय के विशेषज्ञ हमें मार्गदर्शन देंगे कि घर में ऐसे कौन से पौधे लगाएं, जिससे हमें प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके। इसके अलावा वर्तमान परिवेश में पर्यावरण के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने की दिशा में किए जा सकने वाले प्रयासों व प्रत्यक्ष कार्यों पर भी विश्व पर्यावरण दिवस पर चर्चा की जाएगी।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कृषि विशेषज्ञ हमें बताएंगे कि पोर्च, सीढ़ी, ड्राइंग रूम, बाल्कनी में ऐसे कौन- कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं, जो हमें भरपूर ऑक्सीजन देने के साथ ही घर की खूबसूरती भी बढाए। पर्यावरण समिति की प्रमुख अनघा करकशे ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन, हर्टिकल्टरिस्ट- पर्यावरणविद् और विशेष वक्ता डॉ. जेएस उरकुरकर, पूर्व प्राध्यापक इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।
Leave A Comment