महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा के साथ अथर्वशीर्ष का पाठ भी
- 6 जनवरी 2024 को प्रति शनिवार राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का अभियान दूसरे साल भी पूरे भक्तिमय जोश के साथ है जारी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रति शनिवार होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ अभियान शनिवार, 14 जून को संकष्टी चतुर्थी पर भी जारी रहा। मंडल के चौबे कालोनी, रोहिणीपुरम, सरोना, देवेंद्र नगर, टाटीबंध और कोटा सहित लगभग सभी केंद्र की महिलाओं ने रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के साथ अथर्वशीर्ष का पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने केंद्र की सदस्य श्रुति बर्वे के घर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ किया। चौबे कालोनी केंद्र की महिलाएं 40 सालों से हर महीने संकष्टी चतुर्थी पर अथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ कर रही हैं। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, प्राची डोनगांवकर, अपर्णा कालेले, सुषमा आप्टे, शीतल आर्विकर, अवंती अग्निहोत्री, कीर्ति हिशीकर, आरती करांडे, गौरी क्षीरसागर, पुष्पा गोवर्धन, मालविका राजिमवाले, सुनीति परांजपे सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
देवेंद्र नगर महिला केंद्र की ओर से कि़ए ग़ए सामूहिक पाठ के दौरान सविता भागड़ीकर, स्नेहलता दुबे, साक्षी टोले, शताब्दी पांडेय, माधवी पांडे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। टाटीबंध केंद्र में सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए शिल्पा भोपापुरकर, लीना साठे, मंजुषा मरकले, विनोद गोवर्धन, विद्या डांगे, मोहन परमानंद समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सरोना केंद्र की महिलाओं ने सह संयोजिका विभा पांडे के निवास पर गणपति अथर्वशीर्ष पाठ के साथ
हनुमान चालीसा व राम रक्षा स्त्रोत का एक साथ पाठ किया। इस दौरान विभा पांडे, डॉ. अलका गोले, जयश्री ढेकणे, दीप्ति शिलेदार, आरती ठोंबरे उपस्थित रहीं।
इधर संयोजिका साधना बहिरट ने बताया कि रोहिणीपुरम महिला केंद्र की महिलाओं ने रोहिणीपुरम स्थित गौरीशंकर मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ अथर्वशीर्ष का पाठ किया। इसके साथ गणपति, शिव और हनुमान जी के भजन का गायन भी महिलाओं ने किया। इस दौरान श्यामल जोशी, राजेश्री वैद्य, अनुभा साड़ेगांवकर, रचना ठेंगड़ी, अल्का कुलकर्णी, चित्रा बल्की, मीना विभुते, श्रीदेवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
कोटा केंद्र की महिलाओं ने प्रीति यादव (मलेवार) के निवास में रामरक्षा और हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ किया। इस दौरान मोहिनी भिड़े, शुभांगी शेंडे, कुसुम मलेवार, वैजयंती शेंडे, सुदक्षणा शेंडे, जया देशमुख, माधुरी इंगोले, विदुला चिखलीकर, वंदना कालमेघ, गौरी शेंडे, श्वेता खरे, पूर्वा खरे, वर्षा चोपकर, साक्षी परमानंद, वैशाली पुरोहित सम्मिलित रहीं।
Leave A Comment