टीम प्रहरी अभियान : निगम जोन 2 अंतर्गत तेलघानीनाका चौक के समीप संचालित अवैध अहाता केन्द्र तोड़कर हटाने की कार्यवाही
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत तेलघानीनाका चौक के समीप संचालित अवैध अहाता केन्द्र को अभियान चलाकर आबकारी विभाग, तहसीलदार कार्यालय, नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता, नगर पालिक निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा यातायात विभाग और पुलिस थाना बल की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, उप अभियंता नगर निवेश सुश्री अंजलि बारले, श्री अमित सरकार एवं नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अभियानपूर्वक तोड़कर हटाने की कार्यवाही की.
Leave A Comment