हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन
रायपुर। जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का आज रायपुर में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में दाखिल कराया गया था। हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 72 साल के थे।
मूलत: बेमेतरा जिले के रहने वाले डॉ. सुरेन्द्र दुबे आयुर्वेदिक चिकित्सक थे, लेकिन हास्य और व्यंग्य कविता के माध्यम से उन्होंने अलग पहचान बनाई। उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। वे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के ओएसडी और राजभाषा आयोग के अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
Leave A Comment