रायपुर के 10-12वीं बोर्ड मेरिटोरियस का सम्मान 27 जुलाई को
- छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन व महाराष्ट्र मंडल का संयुक्त आयोजन
रायपर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर निवासी प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह होगा।
मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन और महाराष्ट्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें’ विषय पर वर्कशाप भी आयोजित की गई है। इसमें वक्ता के रूप में शिक्षाविद् डा. नीति सिंह रघुवंशी और साइकोलाजिस्ट, काउंसलर और मेडिटेशन शिक्षक नितिन श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।
इन छात्रों को होगा सम्मान 12वीं
पल्लवी वर्मा, स्वामी आत्मानंद (आरडी तिवारी) स्कूल, धनेश्वरी यादव, गवर्मेंट गर्ल्स स्कूल मंदिर हसौद, रुचिका साहू संत ज्ञानेश्वर स्कूल, कीर्ति यादव स्वामी आत्मानंद स्कूल बिरगांव, कृष्ण कुमार पंजवानी, आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर, रुचि कल्याणी, विवेक कान्वेंट स्कूल स्टेशन रोड, रूद्र प्रताप साहू, संत ज्ञानेश्वर स्कूल और भूमिका देवांगन स्वामी आत्मानंद स्कूल (शहीद स्मारक)।
10वीं
नमन कुमार ठाकुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल (राम सहाय मिश्रा), बी साई संजना, शिशु निकेतन स्कूल डब्लूआरएस कालोनी, केतन साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुर, खुशबू सेन, प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, पूर्वी साहू संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, महक प्रयास बालिका विद्यालय, योगिता वर्मा, स्वामी आत्मानंद स्कूल (शहीद स्मारक), बरसा पी. परिदा, संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, राम सोनी गवर्मेंट स्कूल मठपारा, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी और काव्या वर्मा, प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय रायपुर, दिव्या तिवारी, मां बंजारी गुरुकुल स्कूल रावांभाठा और चित्रांश देवांगन शिवोम एजुकेशन एकाडमी रायपुरा।
Leave A Comment