सायकलोथान 2025 अंतर्गत सायकल रैली
0- सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, अधिकारियों, गणमान्यजनों, विद्यार्थियों, युवाओं, आमजनों ने सायकल चलाकर स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ शहर का जन - जन को दिया सकारात्मक सन्देश0
रायपुर. छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज फिट इंडिया के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण, आयकर विभाग, राज्य शासन, रायपुर जिला प्रशासन, नगर निगम संस्कृति विभाग के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर में सिविल लाईन आयकर विभाग कार्यालय से मुख्य मार्ग से होकर तेलीबांधा चौक तक सायकलोथान 2025 अंतर्गत सायकल रैली निकाली गयी, जिसमें नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, आयकर विभाग अपर आयुक्त ऋतूपर्ण नामदेव, नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जिला प्रशासन, नगर निगम आयकर विभाग अधिकारियों,विद्यार्थियों, युवाओं, गणमान्यजनों, आमजनों ने सायकल चलाकर जन - जन को स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ शहर का सकारात्मक सन्देश दिया.
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर जिला प्रशासन और जिला पंचायत सहित मिलकर नगर निगम रायपुर के खेल और युवा कल्याण विभाग और नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार विश्वरंजन के निर्देश पर विविध सकारात्मक सांस्कृतिक गतिविधियां की जा रही हैं.







.jpg)



Leave A Comment