प्रदेश अध्यक्ष देव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अपना जन्मदिन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में लगातार और मजबूत हो रही है। हम सब मिलकर अंत्योदय के पथ पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजनों द्वारा जन्मदिन पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए आभार माना है।




.jpg)



.jpg)



.jpg)

Leave A Comment