निगम राजस्व उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम यदु नगर निगम को निरंतर 32 वर्ष सेवा देने उपरांत सेवानिवृत्त होने पर निगम जोन 6कार्यालय में किये गए सम्मानित
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम यदु रायपुर नगर निगम में निरन्तर 32 वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त होने पर रायपुर नगर निगम जोन 6 कार्यालय में सम्मानित किये गए. सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम यदु का जोन 6 कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा ने सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव और जोन सहायक राजस्व अधिकारी सुश्री स्वाती शुक्ला, नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग और जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बुके और स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने सम्मानित किया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ, सुखमय जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.








.jpg)

Leave A Comment