ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर शहर के आउटर क्षेत्र में विकसित नवीन कालोनियों एवं घरो का लगातार सर्वे

0- इंडिपेंडेंट इंजीनियर द्वारा रायपुर शहर के आउटर क्षेत्र में विकसित नवीन कालोनियों एवं घरो का लगातार सर्वे किया जाता है, ताकि रायपुर शहर में नियमित रूप से 100 प्रतिशत घर-घर कूडा संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे 0
0 नियमित घर-घर कूडा संग्रहण नहीं होने की स्थिति में निगम के टोल फ्री नंबर 1100 में शिकायत कर समस्या का त्वरित निराकरण कराया जा सकता है 0
रायपुर. रायपुर छ.ग. की राजधानी होने के साथ-साथ 10 लाख जनसंख्या वाले शहरो में शामिल है। रायपुर शहर का विस्तार 70 वार्डो में तथा 178 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में है। रायपुर शहर से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा एकीकृत नीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन हेतु मेसर्स डेल्ही एम.एस.डब्ल्यू. साल्यूशन लिमिटेड संस्था से दिनांक 22 फरवरी 2018 को अनुबंध कारित किया गया है। तदानुसार शहर के सभी 70 वार्डो में संस्था द्वारा वाहनों व श्रमिको के माध्यम से नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। संग्रहित कूड़े को ट्रांसफर स्टेशन में सेग्रीगेट कर वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन हेतु सकरी स्थित प्रसंस्करण संयंत्र में भेजा जाता है।
        सम्पूर्ण 70 वार्डो में घर-घर कूड़ा संग्रहण की मॉनिटरिंग हेतु निगम द्वारा इंडिपेंडेंट इंजीनियर को नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से वार्डों के सभी घरों से कूड़ा संग्रहण हो रहा है कि नही की सतत निगरानी व मॉनिटरिंग करते है तथा घर-घर कूड़ा संग्रहण हेतु संलग्न वाहनों की जीपीएस द्वारा भी मॉनिटरिंग किया जाता है। जिन सकरी गलियों में कूड़ा संग्रहण हेतु वाहन नहीं जा पाता वहा पर व्हीलबिन के माध्यम से कूड़ा संग्रहण का कार्य किया जाता है। नियमित घर-घर कूड़ा संग्रहण नही होने की स्थिति में निगम के टोल फ्री नम्बर निदान 1100 में शिकायत कर समस्या का त्वरित निराकरण कराया जा सकता है।
        इंडिपेंडेंट इंजीनियर द्वारा रायपुर शहर के आउटर क्षेत्र में विकसित नवीन कॉलोनियों एवं घरों का लगातार सर्वे किया जाता है। जिसके अनुपात में आवश्यकतानुसार संसाधन एवं मशीनरी की व्यवस्था संस्था मेसर्स डेल्ही एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशन लिमिटेड द्वारा किया जाता है। ताकि रायपुर शहर में नियमित रूप से 100 प्रतिशत घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english