ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान : 17 सितंबर को अमृत सरोवरों पर जगमगाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये’

गुरूर विकासखंड में पंचायत स्तर पर 500-500 और अमृत सरोवर कनेरी में 11 हजार दीये जलाने की तैयारी
बालोद/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 7 बजे गुरूर विकासखंड के चिह्नित अमृत सरोवरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है।
अमृत सरोवरों पर होगा दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अमृत सरोवरों पर 500-500 दीये जलाए जाएंगे। वहीं अमृत सरोवर कनेरी में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां 11 हजार दीये एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश भी दिया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम रूप
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के विशेष निर्देश पर कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। एसडीएम गुरूर श्रीमती प्राची ठाकुर के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन की तस्वीरें एवं वीडियो भी तैयार कर संबंधित कार्यालय को भेजे जाएंगे।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में तकनीकी सहायक को नोडल अधिकारी तथा ग्राम रोजगार सहायक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित अधिकारी कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, दीप प्रज्वलन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय करेंगे।
जल संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से अमृत सरोवरों को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जल संरक्षण, सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने नजदीकी अमृत सरोवर स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने में सहभागिता की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english