सेवा संकल्प अभियान में जगमगाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’
0- जनसेवा के प्रति आभार के साथ लिया जाएगा विकसित भारत 2047 का संकल्प
बालोद. सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे के मध्य स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को दोहराया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों में जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक, विकासखंड बालोद के नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक, जिले के सभी विद्यालयों के लिपिक एवं भृत्य तथा रेडक्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट-गाइड और इको क्लब से जुड़े प्रभारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालयों को कार्यक्रम में निर्धारित समय पर आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कल 16 सितंबर को सुबह 11 बजे स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी, जनसेवा के प्रति सम्मान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।











Leave A Comment