ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद में जनभागीदारी से रोशन होगा सेवा और संकल्प का संदेश

0- जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण, 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य
बालोद. कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बालोद जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण किया गया है। 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में सेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिले में 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद जिले में 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
ग्राम पंचायतों से लेकर प्रमुख स्थलों तक जगमगाएंगे दीप
अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में दीप वितरण के बाद स्थानीय स्तर पर नागरिकों को कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के हर गांव तक सेवा संकल्प अभियान की भावना को पहुंचाना है।
जिला स्तर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में विशेष आयोजन
जिला स्तर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एक लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां आयोजित होने वाला कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा संकल्प अभियान 2026 में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करें। जिले में बड़ी संख्या में दीपों का प्रज्वलन बालोद की एकजुटता, सेवा भावना और विकास के संकल्प को नई रोशनी देगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english