पलारी में 5 अक्टूबर को लगेगा 'सेवा सेतु शिविर'
सेवा संकल्प अभियान...शासकीय योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
बालोद /संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत शासकीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत पलारी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह 'सेवा सेतु शिविर' नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 05 स्थित साहू समाज भवन में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य
"सरकार आपके द्वार" की अवधारणा के तहत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना और मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृति एवं भवन अनुज्ञा से जुड़ी प्रक्रियाओं का भी त्वरित निपटारा किया जाएगा।
व्यवस्था के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी
शिविर को सुचारू और सफल बनाने के लिए नगर पंचायत पलारी द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मंच संचालन
श्री तामेश्वर लाल साहू (सहायक शिक्षक)
संपूर्ण व्यवस्था
श्री सेवंत कुमार साहू
पंजीयन व हितग्राही समन्वय
श्रीमती अमिता कुर्रे
स्टॉल व टेंट/माइक व्यवस्था
श्री हेमंत कुमार साहू
सफाई एवं पेयजल व्यवस्था
श्री तिलेश्वर साहू
फोटोग्राफी व पूजन सामग्री
श्री आयुषनाथ योगी
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) संबंधित कार्य
श्री अभिषेक सरागे एवं श्री दयाल कुंभकार (सर्वेयर) द्वारा किए जाएंगे।
नगर पंचायत प्रशासन ने समस्त पात्र नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं।







.jpg)



Leave A Comment