खेल प्रशिक्षक भर्ती अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार अब 17 अक्टूबर को
बालोद/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेल प्रशिक्षक भर्ती के तहत आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार अब आगामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
10 अक्टूबर का साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से निरस्त
ज्ञातव्य हो कि क्रीड़ा परिसर डौंडी में छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु योग्य खेल प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत मेरिट सूची जारी कर पात्र उम्मीदवारों का प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार पूर्व में 10 अक्टूबर 2026 को आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निर्धारित किया गया था। उक्त तिथि को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षक भर्ती हेतु प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार की आगामी तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा नियमावली जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in/ अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।













Leave A Comment