ब्रेकिंग न्यूज़

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम अंतर्गत सजी आकर्षक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
बालोद/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कला और स्वास्थ्य चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल एवं मनमोहक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली’ बनाई गई।
 रंगों के माध्यम से साकार हुआ सूर्य नमस्कार और योग का महत्व
 मैदान के विशाल भू-भाग पर निर्मित इस गोलाकार रंगोली के केंद्र में भगवान सूर्यदेव का तेजस्वी एवं आकर्षक मुखौटा उकेरा गया। इसके चारों ओर सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों-प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालासन, दण्डासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि की मुद्राओं को अत्यंत सजीव और कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय सनातन संस्कृति और योग परंपरा में सूर्य नमस्कार समग्र स्वास्थ्य, ऊर्जा और एकाग्रता का सर्वोत्तम स्रोत है।
 रंगों के सटीक संयोजन से तैयार की गई यह रंगोली पूरे मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस उत्कृष्ट रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।
 कला और सेवा से राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
 उल्लेखनीय है कि ’सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि का मूल उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक माध्यमों से जोड़ते हुए राष्ट्र-सेवा, सुशासन और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना है। इस रंगोली ने जन-जन को योग को दैनिक जीवन में अपनाने और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english