85 वर्षीय सुनंदा ने नि: शुल्क जमा कराया लाइफ सर्टिफिकेट
- महाराष्ट्र मंडल में रविवार को लगाए गए फ्री लाइफ सर्टिफिकेट कैंप में बड़ी संख्या में लाभान्वित हुई पेंशनधारी
रायपुर। अमलीडीह निवासी 85 वर्षीय महिला सुनंदा फड़के के बेटे ने कार को महाराष्ट्र मंडल में शिविर कक्ष के दरवाजे तक लाया। किसी तरह चलने में दर्द बर्दाश्त कर रहीं सुनंदा को सहारा देकर कार से नीचे उतारा गया। कक्ष के अंदर उन्होंने प्रवेश किया और 15 मिनट में अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर उसे ऑनलाइन सबमिट भी कर दिया। बात हो रही है रविवार को महाराष्ट्र मंडल में लगे फ्री लाइफ सर्टिफिकेट कैंप की।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल ने रविवार को सुबह पेंशनधारकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में पेंशन धारियों व बुजुर्गों ने पहुंचकर अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किया। परितोष के अनुसार शिविर में सन् 1941 में जन्मी सुनंदा फड़के भी आई थीं। वे महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठतम सदस्य हैं। वे अपने बेटा और बहू के साथ आईं थीं। उनकी 62 वर्षीय बहू सरिता फड़के ने भी अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराया।












Leave A Comment