संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाई देवउठनी एकादशी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों ने तुलसी विवाह पर नाट्य प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बच्चों ने देवउठनी एकादशी के महत्व और इसके पीछे की पौराणिक कहानियों के बारे में जानकारी हासिल की। असेंबली का संचालन आठवीं की प्रतिमा दास ने किया। तुलसी माता के रूप में नवमीं कक्षा की खुशी त्रिपाठी, पंडित की भूमिका में हिमांशु साहू, शालीग्राम के बाराती के रोल में निवेश दास मानिकपुरी और उदित जैन ने प्रशंसनीय काम किया। संपूर्ण मंचन ब्लू हाउस की हाउस मिस्ट्रेस प्रतीक्षा महादेवकर और डिप्टी हाउस मिस्ट्रेस निकिता यादव के निर्देशन में किया गया। हाउस असेंबली में प्राचार्य मनीष गोवर्धन उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तुलसी माता की पूजा- अर्चना कर प्रसाद वितरण ग्रहण किया।












Leave A Comment