ब्रेकिंग न्यूज़

25 नवंबर को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स का सबसे बड़ा मंच

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
रायपुर/
छत्तीसगढ़ की रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन तथा विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में आयोजित होगा। इस आयोजन का संदेश है—अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा MyGov CG प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फिल्ममेकर्स, फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स, कलाकारों और स्टोरीटेलर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी क्रिएटर्स से संवाद करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में नवाचार करने वाली प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ ही प्रदेश में क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में प्रतिभाओं का होगा सम्मान
समारोह में 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार श्रेणियों में लाइफस्टाइल, फूड एंड फैशन, कल्चर, हेरिटेज एंड टूरिज्म, क्रिएटिव, कॉमेडी एंड एंटरटेनमेंट तथा ट्राइबल वॉइस सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर के क्रिएटर्स से सीखने और संवाद का मिलेगा अवसर
समारोह में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेता क्रिएटर्स और प्रसिद्ध आरजे शरत विशेष रूप से शामिल होंगे। जाने-माने डिजिटल क्रिएटर राज शमानी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता क्रिएटर्स के साथ कार्यशालाएं, विशेषज्ञ सत्र और नेटवर्किंग गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों से प्रदेश के उभरते डिजिटल क्रिएटर्स को कंटेंट निर्माण, नवाचार और डिजिटल क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
बस्तर की संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की दिखेगी अनूठी झलक
कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल रचनात्मकता के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी। भजन क्लबिंग के माध्यम से भक्ति और संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा। बस्तर रैम्प वॉक में बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही पारंपरिक एवं आदिवासी नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगी।
डिजिटल माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई
आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के डिजिटल रचनात्मक समुदाय को व्यापक मंच उपलब्ध कराना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। आज प्रदेश के युवा मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन स्थलों और स्थानीय कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। यह आयोजन ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें नए अवसरों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।
24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे पब्लिक वोटिंग
अवॉर्ड के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 20 नवंबर को पूरी हो चुकी है। नागरिकों को अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के चयन में भागीदारी का अवसर देने के लिए 21 नवंबर से पब्लिक वोटिंग शुरू की गई है, जो 24 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक नागरिक वेबसाइट innovatecg.in के माध्यम से अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 93118 51177 और 88202 64688 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english