ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी केन्द्र में मिल रही बेहतर सुविधाओं से किसान राकेश ध्रुव खुश

- सहजता से बेच रहे अपनी उपज
ऑनलाइन टोकन से लेकर धान तौल तक की प्रक्रिया हुई आसान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए सुविधाजनक और सुगम बनाई गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, मॉइश्चर मीटर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है।
मंदिर हसौद के किसान श्री राकेश ध्रुव ने बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए टोकन कटाने से लेकर उपार्जन केन्द्र तक धान लाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उनका ऑनलाइन टोकन आसानी से कट गया और केन्द्र में धान की तौल भी बिना किसी दिक्कत के संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में पीने के लिए साफ पानी और धान में नमी की जांच के लिए मॉइश्चर मीटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
किसान श्री ध्रुव ने धान खरीदी की सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को राहत मिल रही है और वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english