ब्रेकिंग न्यूज़

 ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई नीतू कपूर, शेयर की फोटो
 मुंबई।  फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर आज यदि जीवित होते तो अपना 69 वां जन्मदिन मना रहे होते। 30 अप्रैल 2020 को इस अभिनेता ने  अपने परिवार और अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।  उनका अचानक इस तरह से जाना उनके प्रशंसकों के लिए अप्रत्याशित था। अपने शानदार अभिनय ,  विचार व्यक्त करने का  वो बेबाकअंदाज उन्हें हमेशा खबरों में रखता था। राजकपूर के तीनों बेटों में फिल्म जगत में सबसे अधिक ऋषि कपूर ही सफल हुए थे। 
आज ऋषि कपूर की 69 वीं जयंती पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।  ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी अपने पति के जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा।
 नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पति और दिवंगत अभिनता ऋषि कपूर को भी याद करती रहती हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नीतू कपूर पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हैं और ऋषि कपूर नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
 इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने ऋषि जी से आखिरी के कुछ सालों में जब हम न्यूयॉर्क में थे तब बहुत कुछ सीखा है। जब उनका ब्लड काउंट बढ़ जाता था तब कैसे सेलिब्रेट करना है। हमने खरीदी हुई खुशियों के लिए इनकार कर दिया था। जब वो अच्छा फील नहीं करते थे तब हम घर पर बैठकर टीवी देखते थे, अमेजिंग खाना ऑर्डर करते थे और फिर भी बहुत अच्छा समय बिताते थे इस आशा में कि अगली कीमोथैरेपी में वो ठीक हो जाएंगे।'
 आगे नीतू लिखती हैं, 'आशावादी रहना और हिम्मत रखना उन्होंने ही मुझे सिखाया है। हर दिन की कदर करना। आज हम सभी उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। मैं देख सकती हूं कि वो अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि वो ऊपर अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे होंगे। हैप्पी बर्थडे कपूर साहब'।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english