ब्रेकिंग न्यूज़

नहीं रही एक्ट्रेस निम्मी
मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। निम्मी ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कल रात आखिरी सांस ली। वो 87 साल की थी। उनकी भतीजी ने निम्मी के निधन की जानकारी देते हुए कहा- 'वो बढ़ती उम्र के चलते कई बीमारियों से पीडि़त थी। जिसके चलते वो लगातार अस्पताल जा रही थी। पिछले कुछ समय से वो चल नहीं पा रही थी और वो व्हीलचेयर पर ही जिंदगी गुजार रही थी। बीमारियों के कारण उन्होंने ने बुधवार देर शाम को आखिरी सांस ली। बात अगर निम्मी की करें तो, उन्होंने ने अपने कॅरिअर की शुरुआत बरसात से की थी। ये फिल्म साल 1949 में रिलीज हुई थी। 50 और 60 के दशक में निम्मी काफी पॉपुलर हुई थी और उनका स्टारडम था। निम्मी फिल्म निर्माता और निर्देशक राज कपूर की खोज थी। उनका असली नाम नवाब बानो था। लेकिन फिल्मों में कॅरिअर शुरू करने के साथ राज कपूर ने उनको निम्मी नाम दिया। बरसात फिल्म के बाद वो 1950 और 60 के दशक में कई फिल्मों ने दिखाई दी। जिसमें अमर, दाग, बसंत बहार, मेरे महबूब, दीदार और कुंदन जैसी फिल्मों का नाम शामिल था। निम्मी ने राज कपूर के साथ काम करने के अलावा देवानंद और दिलीप कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर की। एक्ट्रेस निम्मी ने दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा में काम किया था। इसके साथ निम्मी साल 1952 में महबूब में दिखाई दी थी। ये फिल्म बिग बजट होने के साथ- साथ लोगों को भी काफी पसंद आई थी। निम्मी ने कुछ सालों बाद लेखक अली राजा के साथ शादी की जिनका साल 2007 में निधन हुआ। ---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english