पवित्र रिश्ता- 2 स्टार शाहीर शेख बेटी के पिता बने....
मुंबई। टीवी स्टार शाहीर शेख इन दिनों अपने सीरियल सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसी बीच शो के नए मानव शाहीर शेख के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है।
शाहीर शेख ने गणपति उत्सव के मौके पर अपने घर पर लक्ष्मी का स्वागत किया है। जानकारी के अनुसार, रुचिका कपूर और उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कुछ समय पहले ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के लिए एक बेबी शॉवप पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान शाहीर शेख अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए थे। बता दें रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने बीते साल नवंबर में शादी की थी।
---
Leave A Comment