कोरोना वायरस: साउथ स्टार पवन कल्याण ने दिए 2 करोड़
मुंबई। देश में कोरोना वायरस के संकट से लडऩे के लिए साउथ स्टार पवन कल्याण ने 2 करोड़ रु. की राशि दान की है। पवन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 का लाख का दान किया है। वहीं, वे प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 1 करोड़ की राशि दान करेंगे।
पवन कल्याण ने इस बात की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। उन्होंने लिखा, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राहत कोष में 50-50 लाख रु. का दान दे रहा हूं। जल्द ही मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रु. का दान करूंगा ताकि नरेंद्र मोदी जी का इस संकट की घड़ी में साथ दे सकूं। उनकी बेहतरीन लीडरशिप में देश कोरोना आपदा से बाहर निकलने में सफल होगा। पवन राजनीतिक पार्टी जन सेना के प्रमुख भी हैं।
पवन कल्याण ने आम जनता से 21 दिनों के लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील भी की है।
Leave A Comment