ब्रेकिंग न्यूज़

 रामायण के प्रसारण से गदगद हुए फैन, कहा बचपन याद आ गया
मुंबई। आज सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर रामायण का पहला एपिसोड  ऑनएयर किया गया। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में बंद हैं, यही वजह है कि, जब ये  खबर सामने आई थी कि सरकार दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण दिखाने जा रही है, तो फैंस खुशी से झूम उठे और रामायण का पहला एपिसोड देखने के बाद तो फैंस अपने इमोशन्स पर काबू ही नहीं कर पा रहे हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया ट्रेंडिंग है, जिसमें रामायण ने नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। 
रामायण से जुड़े कई हैशटैग भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें से  रामायण का पहला एपिसोड देखने के बाद एक दर्शन ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, रामायण का पहला एपिसोड देखते ही मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा लगा कि, जैसे मैं पुराने समय में चला गया हूं।  
तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,  रामानंद सागर की रामायण देखने का मजा आज भी वैसा ही है जैसा बरसों पहले था। इसको देखते ही हम सबकी भक्ति जाग उठती है।  इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि,  रामायण देखकर मैं तो जैसे मेरे बचपन में चला गया हूं। उस जमाने में हमें इस शो के आने का बड़े ही बेसब्री से इंतजार होता था।
 एक यूजर ने लिखा-आज 10 बजे जब रामायण समाप्त हुआ तो     मंगल भवन अमंगल हारी ..  सुन के कसम से बचपन याद आ गयी।
ट्वीटर पर रामायण के प्रसारण को लेकर लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोग दूरदर्शन के इस निर्णय की काफी तारीफ कर रहे हैं। 
लोगों के रिएक्शन से साफ है कि रामायण देखकर उनको काफी मजा आया है। फैंस के साथ-साथ रामायण के सीता-राम यानी दीपिका और अरुण गोविल भी काफी खुश हैं। रामायण के अलावा महाभारत और शाहरुख खान का सुपरहिट शो सर्कस भी टीवी पर दस्तक देने वाले हैं। 
दरअसल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सरकार ने यह फैसला किया है कि दूरदर्शन के सुपरहिट शोज को दोबारा प्रसारित किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english