7 महीने के बेटे के साथ करजत में फंसे अर्जुन रामपाल
मुंबई। कोरोनावायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिस वजह से सभी इन दिनों अपने घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आप बीती बताई।
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ने बताया है, मैं और मेरा 7 महीने का बेटा वायरस की वजह से मुंबई से 80 किमी दूर करजत में हैं। मैं यहां शूटिंग के सिलसिले में आया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से मैं करजत में फंस गया हूं। अर्जुन रामपाल ने इस वीडियो में अपील की है कि इस समय सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहना चाहिए। अर्जुन के साथ उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला और 7 माह का बेटा भी है।
Leave A Comment