होटल के कुक रह चुके हैं पंकज त्रिपाठी
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति 1& में शानदार शुक्रवार में एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी हॉट सीट पर नजर आए।
दोनों एक्टरों ने सारी बाधाओं को पार करते हुए 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम कर ली, लेकिन 1&वें सवाल पर दोनों अटक गए और शो को छोड़ दिया। 1&वां सवाल 25 लाख रुपये के लिए था। शो में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी ने कई अनसुने किस्सों को साझा किया।
शो के दौरान अमिताभ ब'चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप घर पर खाना बनाते हैं। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वे पहले प्रोफेशनल कुक रह चुके हैं। ये सुनकर अमिताभ ब'चन भी चौंक जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि- मैंने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कुक की ट्रेनिंग ली है। यह 2 वर्षों का कोर्स होता है। जहां आप फूड हाइजीन और अन्य चीजें सीखते हैं। मैंने पटना के एक होटल में कुक का काम किया है। वे होटल में नाइट ड्यूटी करते थे। ताकि दिन में थिएटर की रिहर्सल कर सकें।
अमिताभ ब'चन ने पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला से पूछा कि पंकज खाना बना लेते हैं या नहीं। इस पर उनकी पत्नी ने बताया कि मुझे खाना बनाना इन्होंने ही सिखाया है।
Leave A Comment