जब अनुष्का ने किचन कैंची से काटे विराट के बाल
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते इस समय भारत में पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। इस वजह से आम से लेकर खास इंसान तक घर में कैद हो गए हैं। सभी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टाइम स्पैंड कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली के बाल किचन कैंची से काटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- इस दौरान घर में। अनुष्का और विराट का इस वीडियो पर उनके चाहने वाले अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Leave A Comment