ब्रेकिंग न्यूज़

  इन हसीनाओं ने अपने आकर्षक रंगरूप के लिए खर्च की मोटी रकम.....ट्रीटमेंट के बाद  आया इतना बदलाव
 फिल्मों में सुंदर दिखना बेहद जरूरी होता है। आखिर सुंदरता ही तो वो पहला पैमाना होती है जिससे फिल्म स्टार्स दर्शकों के दिलों तक जगह बनाने में कामयाब होते हैं।  यही वजह है कि कई फिल्म अदाकाराएं तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। इस लिस्ट में हम उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन्होंने गोरा रंगरूप पाने के लिए कथित तौर पर स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट का सहारा लिया है। यहां देखें लिस्ट।
 दीपिका पादुकोण 
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी पुरानी तस्वीरें देखकर आप हैरान हो जाने वाले हैं। इन फोटोज में अदाकारा का रंग काफी अलग था। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने अपने रंग-रूप को निखारने के लिए काफी पैसे खर्च किए हैं।  
 प्रियंका चोपड़ा  
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी शुरुआती दौर में काफी अलग दिखती थी। कहा जाता है कि उन्होंने भी कथित तौर पर स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट का सहारा लिया है। यहां तक उन्होंने नाक की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है। 
 बिपाशा बसु  
बिपाशा बसु का रंग भी शुरुआत में काफी दबा हुआ था। उन्हें एक दफा कथित तौर पर करीना कपूर खान ने फिल्म के सेट पर 'काली बिल्लीÓ तक कहकर पुकारा था। कहा जाता है कि बाद में अदाकारा ने कथित तौर पर अपने कलर को निखारने के लिए खूब पैसे खर्च किए। 
 शिल्पा शेट्टी  
अदाकारा शिल्पा शेट्टी की पुरानी फोटोज को देखकर तो आप हैरान हो जाएंगे। वो शुरुआत में आज से काफी अलग दिखती थी। बाद में अदाकारा ने खुद को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट का सहारा लिया था। फिल्म बाजीगर में शाहरुख की नायिका का रोल निभाने वाली शिल्पा को इस फिल्म में काफी सांवली सलोनी नजर आई थीं। .
 काजोल  
काजोल की पुरानी फिल्म बाजीगर में उनका रंग काफी अलग था। जबकि अब अदाकारा का रंग रूप काफी निखर चुका है। रिपोट्र्स की मानें तो एक्ट्रेस ने खूब पैसा खर्च अपने रंग में बदलाव किया है। 
 श्रीदेवी 
दिग्गज फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का रंग भी शुरूआत में कुछ दबा हुआ था। बाद में एक्ट्रेस का रंग-रूप निखरता चला गया। खबरों की माने तो उन्होंने कई बार सर्जरी का भी सहारा लिया था। 
  रेखा  
 सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती की चर्चा तो आज भी होती है। वो अपने लुक्स और फैशन स्टेटमेंट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। मगर शुरुआत में अदाकारा का रंग-रूप ऐसा बिल्कुल नहीं था। रेखा के रंग-रूप में वक्त के साथ बहुत बदलाव आया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english