डॉ. नेने पहली मुलाकात में माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता से थे अंजान.... रिसेप्शन में केवल अमिताभ को पहचान पाए थे
मुुंबई। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दौर में काफी लोकप्रियता हासिल की। आज भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है, लेकिन उन्होंने एक ऐसे इंसान से शादी की, जिन्होंने उनकी इतनी लोकप्रियता का अंदाजा बिल्कुल नहीं था। यहां तक अपनी शादी के रिसेप्शन में माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में केवल अमिताभ बच्चन को पहचान पाए थे। इसका खुलासा खुद माधुरी ने किया था।
माधुरी और डॉ. नेने की शादी के पूरे 22 साल हो गए हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने शादी रचाई थी और इस खबर ने देश के करोड़ो दिलों को पल भर में तोड़ डाला था। आज माधुरी की शादी की सालगिरह के मौके पर हम एक मजेदार किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी खुद माधुरी ने एक इंटरव्यू में किया था।
माधुरी ने बताया था जब वे पहली बार अपने भाई के घर श्रीराम नेने से मिली थीं तो डॉ. नेने को उनके स्टारडम के बारे में कुछ भी पता नहीं था। इसके बाद शादी करने से पहले उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया। सिमी ग्रेवाल के शो पर माधुरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि नेने ने ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी थीं। उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी सास ने उन्हें मेरी एक फिल्म दिखाने की कोशिश की थी, जिस पर उन्होंने कहा था- हम कुछ और नहीं कर सकते क्या? चलो कहीं बाहर चलें कुछ और करते हैं।' यह बताते हुए माधुरी हंस पड़ी थीं।
माधुरी ने यह भी बताया था कि उनकी शादी के रिसेप्शन पर श्रीराम किसी भी बॉलीवुड स्टार को नहीं पहचान पाए थे। उन्होंने बताया कि वह केवल अमिताभ बच्चन का चेहरा पहचान पाए थे। माधुरी ने बताया कि उनके हसबैंड ने अमिताभ को इसलिए पहचाना क्योंकि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' देखी थी। माधुरी ने बताया, 'उन्हें देखकर ऐसा लगा कि यह चेहरा उन्होंने कहीं देखा है, मैंने कहा - हां आप उन्हें जानते हैं क्योंकि आपने उनकी फिल्म देखी है।'
माधुरी और श्रीराम को दो बच्चे आरिन और रयान हैं। आरिन इसी साल कैलिफोर्निया के कॉलेज में पहुंचे हैं। वहीं रायन अभी 16 साल के हैं। माधुरी ने एक बार फिर एक्टिंग में सक्रियता दिखाई है। फिलहाल तो वे माधुरी 'फाइंडिंग अनामिका' शे नेटफ्लिक्स पर कदम रखने जा रही हैं।
Leave A Comment