40 साल की हुई अनुष्का...सिल्वर स्क्रीन पर धमाके के साथ होगी वापसी
मुंबई। साउथ फिल्म अदाकारा अनुष्का शेट्टी को लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन पर मिस कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिल्म अदाकारा अनुष्का शेट्टी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने मेगा ऐलान कर दिया है। अपने चाहने वालों को बर्थडे के मौके पर रिटर्न गिफ्ट देते हुए अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। ये अदाकारा की 48वीं फिल्म होगी। जिसे फौरी तौर पर अनुष्का 48 कहकर पुकारा जा रहा है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। अभी सिर्फ मेकर्स ने इस बिग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें अनुष्का शेट्टी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
फिल्म के निर्देशक महेश बाबू पी हैं। इस फिल्म को यूवी क्रिएशन्स बैंकरोल कर रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अनुष्का शेट्टी की इस बैनर के साथ ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले अनुष्का शेट्टी के साथ ये बैनर मिर्ची और भागमती जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुका है। ये इन दोनों की साझेदारी वाली तीसरी फिल्म होगी। जिसके ऐलान भर से ही लोगों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।
बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने साल 2018 में फिल्म भागमती से तेलुगु सिनेमा में तहलका मचा दिया था। अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्मों की नंबर 1 स्टार मानी जाती हैं। जो बाहुबली सीरीज के साथ पैन इंडिया लेवल पर भी ख्याति हासिल कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक अदाकारा ने बाहुबली के बाद अपनी किसी दूसरी पैन इंडिया फिल्म का ऐलान नहीं किया है। अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा में ही व्यस्त हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म साल 2020 में आई निशब्दम थी। जिसे मेकर्स ने तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। भागमती के बाद से ही अनुष्का शेट्टी के फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म का इंतजार है। जो अब जल्दी ही पूरा होने वाला है।
Leave A Comment