ब्रेकिंग न्यूज़

 गुमनामी में खो गई भारत की यह विश्व सुंदरी....
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाने का बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन का नाम शामिल हैं। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वल्र्ड का ताज अपने नाम किया था और सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। लेकिन इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल है, जिन्होंने पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी रैंप वॉक से हर किसी को हैरान कर दिया और फिर वह फिल्मी दुनिया आईं। हम बात कर रहे हैं युक्ता मुखी की, जो मिस वल्र्ड बनने के बाद बॉलीवुड में आईं। लेकिन इतना कुछ हासिल करने के बाद वह आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।  
युक्ता मुखी का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई। हालांकि, छोटी उम्र में ही युक्ता अपने परिवार के साथ मुंबई लौट आईं और यहीं पर उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई को आगे जारी किया। युक्ता मॉडल बनना चाहती थीं और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया। युक्ता ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वह इसी साल मिस वल्र्ड भी बनीं। युक्ता की इस कामयाबी ने उनके लिए एक्टिंग की दुनिया के दरवाजे खोल दिए थे।
 मॉडलिंग के क्षेत्र में सफल होने के बाद युक्ता मुखी की फिल्मी दुनिया में एंट्री हुई। युक्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म  पूवेलम उन वसम से की। इसके बाद वह साल 2002 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म  प्यासा में नजर आईं। इस फिल्म में युक्ता ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'कटपुतली' और 'लव इन जापान' जैसी फिल्मों में काम किया।  
बॉलीवुड में असफलता हासिल करने के बाद युक्ता ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई। अभिनेत्री ने 'उन्होंने कब कहबा तू आईलव यू' फिल्म में काम किया। युक्ता   आखिरी बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मेमसाब' में नजर आई थीं। इसके बाद युक्ता ने खुद को धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर कर लिया।
 युक्ता मुखी ने साल 2008 में न्यूयॉक के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया।  इसी बीच  युक्ता एक बेटे की मां भी बनीं। लेकिन साल 2013 में युक्ता ने अपने पति प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर हर किसी को हैरान कर दिया। युक्ता ने अपने पति पर दहेज प्रताडऩा और कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों का ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2014 में तलाक ले लिया।
 युक्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। हालांकि, अब वे ना तो अभिनय और ना ही राजनीति में सक्रिय हैं। सोशल मीडिया से भी उन्होंने दूरी बना रखी हैं। एक प्रकार से वे गुमनामी की जिदंगी जी रही हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english