मंदिरा बेदी ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया वीडियो, एक साथ 33 हैंडस्टैंड करते देख हैरान हुए फैंस
मुंबई। बीते कुछ समय मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अभिनेत्री मंदिरा बेदी एक बार फिर खुद को पहले की तरह सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आने लगी हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर कई तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री सुबह- सुबह अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज करती दिखाई दीं। खास बात यह है कि एक्सरसाइज करते हुए उन्होंने एक साथ 33 हैंडस्टैंड कर डाले। एक्ट्रेस का यह फिट अंदाज देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सभी को एक मजबूत, बहादुर सुबह की शुभकामनाएं। आज 33 हैंडस्टैंड किए। ये 11 लगातार थे। इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपनी इन वीडियोज के जरिए अपने प्रशंसकों को अक्सर प्रेरित करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में परिवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने माता-पिता को एक नोट समर्पित किया।
गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।
Leave A Comment