फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए कंफर्म किया है। विजय गिलानी काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उनका इलाज लंदन में चल रहा था। हालांकि वो मौत और जिंदगी की ये जंग हार गए है। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर विजय गिलानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना। ओइ्म शांति।' विजय गलानी जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। जो कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। विजय गलानी ने अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर फिल्म अजनबी को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वो सलमान खान स्टारर फिल्म वीर के भी निर्माता थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सूर्यवंशी, अचानक और बचके रहना रे बाबा जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की थी।
विजय गलानी की मौत की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। विजय गिलानी की मौत की खबर पर दुख जताते हुए उनके दोस्त रजत रवाली ने कहा, 'ये बहुत दुखद है। मैं उनसे करीब-करीब रोज बात करता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मुजे बताया था कि वो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। और वो जल्दी ही मुंबई लौटने की तैयारी में थे। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि अब मैं उनसे कभी बात नहीं कर पाउंगा।'। उन्होंने बताया कि दुखद बात ये है कि इस खबर से ठीक पहले ही उनका बेटा लंदन से मुंबई लौटा था। अब उसे दोबारा लंदन के लिए निकलना पड़ रहा है। परिवार उनके मुंबई लौटने की तैयारी में था। जब ये दुखद घटना घटी।
Leave A Comment