प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। बॉलिवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और लगातार फिल्मी हस्तियों के कोरोना पॉडिटिव होने की खबरें आ रही हैं। अब जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के अनुसार 86 साल के प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा की रिकवरी तेजी से हो रही है। इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद इलाज में प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। दोनों को एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज करके की उम्मीद है।
Leave A Comment