फरहान अख्तर गर्ल फ्रैंड शिबानी संग करने जा रहे हैं शादी.... 5 स्टार होटल किया बुक!
मुंबई। अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर शादी करेंगे। शादी बेहद निजी होगी, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने इस साल मार्च में शादी करने का फैसला किया है। दोनों मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग सेरिमनी में विवाह करेंगे रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरहान और शिबानी ने शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया है। यानी दोनों सिर्फ परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी शादी को लेकर फरहान या शिबानी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।
फरहान और शिबानी काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अकसर साथ में हैंगआउट करते और हॉलिडे मनाते नजर आते हैं। उन्होंने बीते साल दिवाली और धनतेरस की पूजा भी साथ में की थी। रिपोट्र्स के मुताबिक, फरहान और शिबानी की शादी कोरोना के कारण पहले ही काफी टल चुकी है और अब वो इसमें देरी नहीं करना चाहते। खबर है कि शादी में फरहान और शिबानी सब्यसाची के बनाए आउटफिट पहनेंगे।
फरहान की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले फरहान ने 2000 में अपने से सात साल बड़ी उम्र की अधुना भबानी से शादी की थी। शादी के 17 साल के बाद 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों के दो बच्चे हैं-शाक्य अख्तर और अकीरा अख्तर। 2018 से फरहान शिबानी को डेट कर रहे हैं।
Leave A Comment