गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। गायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, "मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन में हैं।"
Leave A Comment