श्रीदेवी की बेटी खुशी कोरोना संक्रमित हुई, जान्हवी और बोनी कपूर हुए होम क्वॉरंटीन
मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थे जो अब ठीक हो चुके हैं।
जान्हवी कपूर के लेटेस्ट पोस्ट ने पहले से ही फैन्स को डरा रखा था क्योंकि थर्मामीटर के साथ उनकी तस्वीर देख लोग उनसे ऐसा ही सवाल पूछ रहे थे कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया। पहली ही तस्वीर में जान्हवी के मुंह में थर्मामीटर नजर आ रहा है। लोगों को लगा कि कहीं जान्हवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हो गई हैं। हाल के दिनों में बहुत सारे बॉलिवुड सिलेब्रिटीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हैं। उनके अलावा रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अनिल कपूर और बोनी कपूर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।
खुशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जान्हवी और बोनी कपूर भी होम क्वॉरंटीन में चले गए हैं।
Leave A Comment