43 साल के हुए नील नितिन मुकेश... लता मंगेशकर ने दिया था ये नाम
मुंबई। मशहूर गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश आज अपना 43 वां जन्मदिवस मना रहे हैं। अभिनेता नील नीतिन मुकेश का जन्म आज ही के दिन सन 1982 में हुआ था। जाने-माने संगीतज्ञ परिवार में जन्में नील ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद उन्हें अब तक ऊंचा मुकाम हासिल नहीं हुआ है, जो उनके दादा मुकेश को हुआ था। ॉ
नील अपने नाम के साथ अपने पिता नितिन और दादा मुकेश का नाम जोड़ते हैं। नील का जब जन्म हुआ जब फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। अभिनेता के चारो तरफ सुर-संगम की स्वर लहरिया थीं। इस दौरान जब गायिका लता मंगेशकर ने पहली बार नील को देखा तो हंसकर बोलीं - ये तो अंग्रेजों की तरह गोरा-चिट्टा है। इसका नाम नील रखो। बता दें कि उस समय चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग सुर्खियों में थे। नितिन मुकेश भला कैसे लता मंगेशकर की बात टालते।
नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की थी। हालांकि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू 1989 में किया था। हालांकि नील ने सात साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनेता गोविंदा की सुपरहिट फिल्म- "जैसी करनी वैसी भरनी" में काम किया था। इस फिल्म में नील ने अभिनेता गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था।
नील नितिन मुकेश अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 'आ देखो जरा,' 'जेल,' 'लफंगे परिंदे', 'प्लेयर' और '3-जी' सहित कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में देखा गया है। हालांकि नील नितिन मुकेश को पहचान फिल्म 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'साहो' में खलनायक के रूप में मिली। नील ने खलनायक के रूप में ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। उनका कॅरिअर अभी भी डांवाडोल स्थिति में है। नील ने 2017 में परिवार की पसंद से एक आम लड़की रुक्मिणी सहाय से शादी की और आज उनकी 3 साल की एक प्यीर सी बेटी है नर्वी।
----------
Leave A Comment