रामायण के पुन:प्रसारण से बढ़ी दीपिका की फैन फॉलोइंग
मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की रामायण के रीटेलीकास्ट होने से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब रामायण जल्द ही दर्शकों से अलविदा लेने वाली है, इस बात की चिंता भुलाकर लोग अब भी इस शो पर जी भर कर प्यार लुटा रहे हैं।
इस बात का सबूत है रामायण की सीता यानी दीपिका चिखालिया का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां पर टीवी की इस सीता को फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। कुछ समय पहले ही दीपिका चिखालिया ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका चिखालिया ने तेजी से बढ़ रहे फैंस का आभार व्यक्त किया है। दीपिका चिखालिया के इस पोस्ट से जाहिर है कि वो अचानक से मिल रहे इस फेम को देखकर काफी खुश हैं।
दीपिका चिखालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस पोस्ट को शेयर करने से पहले दीपिका चिखालिया ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझी की थी। एक पोस्ट में दीपिका चिखालिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नजर आ रही थीं। दीपिका चिखालिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
दीपिका चिखालिया के अलावा रामायण के बाकी सितारे अरूण गोविल, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दारा सिंह और संजीव जोग को भी फैंस का ऐसा ही प्यार मिल रहा है। रामायण को मिले दुलार को देखकर साफ हो चुका है कि रामायण रिलीज होने के 33 साल बाद भी लोग इस माइथोलॉजिकल शो और इसके किरदारों को भुला नहीं पाए हैं।
लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी भी शो की इस लोकप्रियता को देखकर हैरान नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया था कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स देखकर उनको बहुत अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर राम सीता और बाकी किरदारों के मीम्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवावर्ग को यह शो कितना पसंद आ रहा है।
रामायण के रीटेलीकास्ट होते ही लोग इस शो की कास्ट के बारे में जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग बार-बार इन लोगों को सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं और इन सितारों से जुड़ी जानकारियां इक_ी कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों रामायण ही छायी हुई है। टीआरपी लिस्ट में भी रामायण ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं और सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं।
----
Leave A Comment