रामायण सीरियल हुआ खत्म, दर्शकों का मिला भरपूर प्यार, रविवार को होगा अंतिम कड़ी का पुन: प्रसारण
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दर्शकों की मांग पर रामायण सीरियल का पुन: प्रसारण किया गया और इस बार भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। प्रथम प्रसारण के 3 दशक के बाद पुन: प्रसारण में भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मिले प्यार से सीरियल के कलाकार अभिभूत हैं। यह सीरियल 18 अप्रैल को खत्म हो गया है। हालांकि 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे इसकी अंतिम 77 वीं और 78 वीं कड़ी का पुन: प्रसारण किया जाएगा।
रामानंद सागर की रामायण ने इस बार भी लोकप्रियता का रिकॉर्ड कायम किया है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है दूरदर्शन। एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी गई है कि 13वें वीक में दूरदर्शन को 1.5 बिलियन व्यूअरशिप मिली थी। अब यानी 14वें वीक में इसे 1.9 बिलियन व्यूअरशिप मिली है और इसकी वजह दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को लॉकडाउन के दौरान फिर से दिखाने के लिए लिया गया फैसला है।
---
Leave A Comment