ब्रेकिंग न्यूज़

 महाभारत सीरियल के ये कलाकार आज कहां हैं....
मुंबई। दूरदर्शन पर सीरियल रामायण के साथ-साथ बी. आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत की भी एंट्री हुई थी। इस सीरियल को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में महाभारत सीरियल रामायण के बाद दूसरे नंबर पर चल रहा है। इस सीरियल के प्रसारण के साथ ही इसके कलाकार भी एक बार फिर खबरों में हैं। आइये जानें ये कलाकार आज क्या कर रहे हैं...
 1. नीतीश भारद्वाज- महाभारत के श्रीकृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज को भला कोई कैसे भूल सकता है। आज भी नीतीश भारद्वाज की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। सीरियल के प्रसारण के बाद  नीतीश भारद्वाज ने राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाया था और लोकसभा सदस्य भी बने। दरअसल नीतीश भारद्वाज एक पशु चिकित्सक भी हैं। वे सीरियल विष्णु पुराण में भी नजर आए थे। कुछ समय पहले ही नीतीश भारद्वाज फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे।  वे निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने एक मराठी फिल्म  पितुरून का निर्देशन भी किया था। 
2. युधिष्ठिर उर्फ गजेंद्र चौहान- महाभारत में धर्मराज के नाम से मशहूर युधिष्ठिर का किरदार गजेंद्र चौहान ने निभाया था। 34 साल के कॅरिअर में गजेंद्र चौहान 600 टीवी सीरियल्स और 150 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा गजेंद्र चौहान 2015 में एफटीआईआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने एम्स से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा भी किया है। 
3. द्रौपदी उर्फ रुपा गांगुली- पांचाली यानी कि द्रौपदी का किरदार टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था।   रूपा गांगुली  ने टीवी और हिन्दी और बांगला फिल्मों में काम काय है। वे एक सिंगर भी हैं।  2016 में उन्हें भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। 
4. दुर्योधन उर्फ पुनीत इस्सर- अभिनेता पुनीत इस्सर ने कौरवों का बड़े भाई और  दुर्योधन का किरदार निभाया था। महाभारत के बाद पुनीत बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत एक डायरेक्टर और राइटर भी हैं। उन्होंने बचना ए हसीनों, बॉर्डर, रेड्डी और ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वे उस वक्त चर्चा में आए थे, जब फिल्म कुली में उनके साथ हुई फाइटिंग सीन में अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। अभिनय जगत में वे आज भी सक्रिय हैं। 
5. अर्जुन उर्फ फिरोज खान- महाभारत सीरियल में अर्जुन का रोल फिरोज खान ने निभाया था। महाभारत के अलावा फिरोज खान करण अर्जुन, यमला पगला दीवाना और तिरंगा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें ज्यादातर निगेटिव किरदार ही मिले, लेकिन महाभारत में अर्जुन के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया था। वे आजकल टीवी और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर रहे हैं। 
 6. भीम उर्फ प्रवीण कुमार-भीम का किरदार निभा रहे प्रवीण कुमार ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं। वह ओलंपिक्स में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियाई खेलों में बैंकाक, राष्ट्रमंडल खेलों, जमैका, श्रीलंका, कैलिफोर्निया जैसे देशों के खिलाफ गेम खेला हैं। तबियत नासाज होने की वजह से प्रवीण कुमार अब अभिनय की दुनिया से दूर हैं। 
7. शकुनी उर्फ गुफी पेंटल-एक्टर गुफी पेंटल ने शातिर मामा शकुनी का किरदार निभाया था जो हमेशा अपने पासों के दम पर जीता है। गुफी पेंटल टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार सीरियल करण संगिनी में गुफी पेंटल नजर आए थे।
8. भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना- मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरादर निभाया था। मुकेश खन्ना को शक्तिमान सीरियल से भी लोकप्रियता हासिल हुई थी। वैसे कुछ समय पहले ही मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का सीक्वल बनाने की घोषणा की है। मुकेश खन्ना एमके फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं।
9. कर्ण उर्फ पंकज धीर- टीवी एक्टर पंकज धीर ने कुंतीपुत्र कर्ण का रोल निभाया था। भले ही पंकज धीर इन दिनों किसी शो में  नजर नहीं आ रहे हो लेकिन वह महादेव, बढ़ो बहू, ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। फिल्में भी उन्होंने बहुत की हैं। 
-----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english