शादी के 13 साल बाद कैसा है अभिषेक-ऐश्वर्या का रिश्ता
मुंबई। आज बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की 13वीं सालगिरह है। शादी के 13 साल भी इस कपल की बॉन्डिंग देखते ही बनती हैं।
आज से 13 साल पहले 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों आज काफी खुश हैं। उस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी काफी खबरों में रही थीं। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी की शादी जुहू स्थित बच्चन आवास प्रतीक्षा में हुई थी और यह शादी उत्तर भारतीय, बंगाली और तुलु रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई।
दोनों पहली बार फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के के सेट पर मिले थे। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब दोनों ने 2006 में फिल्म उमराव जान के लिए काम करना शुरू किया। हालांकि इस फिल्म की रिलीज होने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखी, मगर अगले साल ही दोनों की शादी हो गई। इस बीच दोनों की फिल्म गुरू भी आई, जिसमें उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिर निजी जिंदगी में भी वो एक दूजे के हो गए।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आए दिन एक-दूसरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जिंदगी में नयापन लाने के लिए अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन घूमने निकल जाते हैं। अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को कॉन्फिडेंट फील कराने को कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। बेटी आराध्या का ध्यान ये कपल मिलकर रखता है। ऐसा नहीं है कि आराध्या का ध्यान रखने की जिम्मेदारी केवल ऐश की ही है। ऐश जब फिल्मों में काम करती हैं तो अभिषेक बेटी का ध्यान रखते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर अपने फोटोशूट्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।
अभिषेक बच्चन शादी के इतने सालों बाद भी अपने रिश्ते में तरोताजगी बरकरार रखने में खूब माहिर हैं। आज भी अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय पर खूब जान छिड़कते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखते हैं।
देश और दुनिया में मिले अवॉड्र्स के दौरान ऐश्वर्या ने हमेशा अपनी सफलता के पीछे पति अभिषेक के सपोर्ट को ही अहम बताया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई, लेकिन ये प्यार भरा रिश्ता आज भी कायम है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन घर के काम और घर के बाहर की जिम्मेदारियों को साथ मिलकर ही पूरा करते हैं।
---
Leave A Comment