विद्या बालन ने बनाए मोदक
मुंबई। देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और नियमों के अनुसार सभी को घर में रहना है। फिल्म से जुड़े सभी काम बंद होने के कारण बॉलीवुड सितारों के पास काफी खाली वक्त है। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे कई दिलचस्प काम करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन घर पर इन दिनों कुकिंग कर रही हैं और उन्होंने अपने परिवार के लिए मोदक बनाए हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया है, वो खाना बनाना नहीं जानती लेकिन उनको मोदक काफी पसंद हैं और वो वही बना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही विद्या का सिंपल-सोबर लुक भी लोगों को लुभा रहा है।
Leave A Comment