रामायण फिर टॉप पर
मुंबई। साल 2020 के 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस लिस्ट में एक बार फिर से रामायण ने धमाकेदार तरीके से एंट्री मारी है। चलिए नजर डालते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 शोज की लिस्ट...
1. रामायण -अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर इस शो को लोग लॉकडाउन के चलते बड़े ही चाव से देख रहे हैं। बीते हफ्ते इस शो को 15 प्वॉइंट मिले थे वहीं इस हफ्ते भी यह शो नंबर वन पर है। इस समय टीवी पर उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है।
2. महाभारत -लॉकडाउन के बाद डीडी नेशनल पर इस पौराणिक शो को भी दोबारा शुरु किया गया है। इस शो को इस हफ्ते 5 प्वॉइंट मिले हंै। ये शो इस हफ्ते दूसरे पायदान पर है।
3. मर्दानी- इस हफ्ते स्टार प्लस ने रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 का प्रीमियर किया था। इस फिल्म ने टीआरपी लिस्ट 1.6 प्वॉइंट बटोरने के साथ तीसरा स्थान भी झटक लिया है।
4. महिमा शनिदेव की - 1.3 प्वॉइंट के साथ इस शो को टीआरपी लिस्ट में चौथा नम्बर हासिल हुआ है।
5. बाबा ऐसो वर ढूढो - 1.2 प्वॉइंट के साथ विक्रांत मेस्सी के इस शो ने इस हफ्ते टॉप 5 शोज की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस हफ्ते ये शो पांचवे नम्बर पर है।
---
Leave A Comment