ब्रेकिंग न्यूज़

 अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन में दान दिए 2 करोड़ रु.
मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार  कोरोना वायरस महामारी से साथ जंग लड़ रहे देश के बहादुरों के साथ हर कदम पर खड़े नजर आ रहे हैं। जब से इस महामारी ने देश में दस्तक की है, तब से ही वो लगातार देश के इन बहादुरों की मदद कर रहे हैं। इस सिलसिले में अब उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। 
मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने ट्वीट करके बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को शुक्रिया कहा है और बताया है कि उनका यह योगदान राज्य के लिए जान दांव पर लगाने वाले बहादुर पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाएगा। ट्वीट में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लिखा है,  मुंबई पुलिस कलाकार अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करना चाहती है क्योंकि उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। आपका यह योगदान  उन लोगों की जिंदगी की रक्षा करेगा, जो लोग इस समय शहर की रक्षा कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार... 
 अक्षय कुमार ने हाल में  तेरी मिट्टी  नाम का एक गाना भी रिलीज किया था, जिसमें देश के डॉक्टर्स को सलाम किया गया था। बीते दिनों देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लोगों का इलाज करने गई डॉक्टर्स की टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। ऐसे लोगों को डॉक्टर्स की अहमियत बताने के लिए अक्षय कुमार ने यह गाना रिलीज किया था। तेरी मिट्टी गाने को लोगों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया था।  
 अगर अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी फिल्म सूर्यवंशी लेकर आएंगे, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने लगभग एक दशक के बाद किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण इन दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english