ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के एच. एन. रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट में यह जानकारी दी है।
ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीडि़त हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क से भारत लौटे हैं।
-----
Leave A Comment