ब्रेकिंग न्यूज़

 इन 14  फिल्मी हस्तियों ने असमय ही दुनिया को कहा अलविदा
 बॉलीवुड गलियारे से कई बार ऐसी खबरें आती हैं, जिसे सुनकर दिल बैठ जाता है। हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज कलाकार रहे हंै, जिनकी मौत की खबर से पूरा देश हिल गया था। 
देखें ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट....
 ऋषि कपूर- ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई में अंतिम सांस ली। 67 साल के ऋषि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड को हैरान-परेशान कर गया। 
 इरफान खान- अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कोलोन इंफेक्शन के चलते इरफान को अस्पताल में भर्ती किया गया था । वे 53 साल के थे। 
 अमजद खान- फिल्म  शोले के गब्बर सिंह को कौन भूल सकता है। इस किरदार में अमजद खान ने इस कदर जान फूंकी थी कि आज भी लोग इसी किरदार के जरिए ही याद करते है। अमजद खान ने 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। अमजद खान को दिल का दौरा पड़ा था।
 लक्ष्मीकांत बेर्डे - मराठी और हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता लक्ष्मीकांत 50 साल की उम्र में सभी को अलविदा कहकर चले गए थे। लक्ष्मीकांत किडनी की दिक्कत से काफी लम्बे समय तक परेशान रहें।
 विनोद मेहरा- साल 1990 में विनोद मेहरा का निधन हुआ था। विनोद मेहरा को 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था।
 श्रीदेवी - सुपरस्टार श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी की मौत होटल के बॉथटब में डूबने से हुई थी। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बॉथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।  
 मीना कुमारी - महज 39 साल की उम्र में मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीना कुमारी के निधन की खबर सुनकर हर कोई बैचेन हो उठा था।
 
 
 संजीव कुमार - संजीव कुमार भी कम उम्र में ही रुठकर इस दुनिया से चले गए थे। दिल का दौरा पडऩे के कारण उन्होंने 47 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 मधुबाला- साल 1969 में मधुबाला ने अंतिम सांस ली थी और उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को अंदर से झकझोंर दिया था। वे मात्र 36 साल की थी। जन्मजात हृदय रोग ने उनकी जान ली। 
 सौंदर्या - साल 2004 में हुए एक प्लेन क्रैश दुर्घटना में सौंदर्या की मौत हो गई थी। उस वक्त वे केवल 28 साल की थीं। रिपोर्ट के अनुसार  जब उनकी मृत्यु हुई, वे मां बनने वाली थीं। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने सूर्यवंशम में काम किया , जो सुपर हिट थी। 
 गीता बाली - गीता बाली ने भी महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। गीता की मौत स्मॉलपॉक्स के चलते हुई थी। उन्होंने शम्मी कपूर से विवाह किया था। 
 
 
 
 दिव्या भारती- 19 साल की उम्र में दिव्या भारती अपने घर की बिल्डिंग से गिर गई थी। दिव्या भारती के मौत का कारण आज भी एक राज है।
 आदेश श्रीवास्तव - बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर आदेश श्रीवास्तव पांच साल तक कैंसर से जूझते रहे। 51 साल की उम्र में आदेश ने अंतिम सांस ली थी।
 स्मिता पाटिल- बचपन के पुराने कॉम्पलिकेशंस के चलते स्मिता पाटिल की मौत हुई थी। 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कहा था।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english